भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिनका पहला हक उनको नियुक्तियों की जानकारी ही नहीं लगी – शैलेन्द्र श्रीवास्तव

271
Above News

शहडोल।धनपुरी और बकहो के नगरीय निकायों की नियुक्तियों पर पहला हक क्षेत्रीय युवाओं का होना चहिए, पर ये विडंबना ही है कि जिनका पहला हक है उनको तो नियुक्तियों की जानकारी ही नहीं लगी। जिम्मेदार लोगों ने पिछले दरवाजे से अपने लोगों को अंदर कर लिया। नियुक्ती प्रक्रिया को बहुत सोची समझी रणनीति के तहत इस प्रकार प्रभावित किया गया है कि आसानी से गड़बड़ी समझ में ना आए। नगरपालिका धनपुरी एवं बकहो में डेली वेजज कर्मचारियों या मस्टर श्रमिकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है।

नगरपालिका धनपुरी में दशकों से पदस्थ प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी रवि करण त्रिपाठी सरकार एवं जनता के पैसे का सफलतापूर्वक दुरुपयोग करते हुए नगर पालिका में मनमानी कर रहे हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper