भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जबलपुर न्यूज़:-क्राईम ब्रांच एवं थाना कोतवाली की कार्यवाही अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा गया!

263
Above News


👉5 तलवार एवं 5 चाकू तथा 1 बका नुमा चाकू जप्त, आरोपी गिरफ्तार *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध हथियार के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।* आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री दीपक मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना कोतवाली एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा 1 आरोपी को अवैध शस्त्र-5 तलवार एवं 5 चाकू तथा 1 बका नुमा चाकू के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। आज दिनाॅक 23-7-21 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कोतवाली अंतर्गत नट बाबा की गली में अशोक विश्वकर्मा अपने घर के बाजू में बनी झोपड़ी में तलवार चाकू, काफी तादात में बेचने हेतु रखे हुये है, सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दबिश दी गयी, घर पर मौजूद अशोक विश्वकर्मा उम्र 60 वर्ष निवासी नट बाबा की गली को सूचना से अवगत कराते हुये बाजू मे बनी टपरिया की तलाशी ली गयी तो टपरिया के अंदर 5 तलवार, 5 चाकू, 1 बकानुमा चाकू रखे हुये मिले, जिन्हें जप्त करते हुये अशोक विश्वकर्मा पिता नर्मदा प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 60 वर्ष को अभिरक्षा मे लेते हुये थाना कोतवाली में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त तलवार एवं चाकू कहाॅ से और कैसे प्राप्त किये के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका – थाना प्रभारी कोतवाली श्री अनिल गुप्ता के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डे धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक तिवारी, रामगोपाल विश्वकर्मा, राममिलन, अखिलेश यादव आरक्षक अजय सोनकर, तथा थाना कोतवाली के उप निरीक्षक नरेश झारिया, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कैथेल, आरक्षक महेश, वीरेन्द्र, पंकज की सराहनीय भूमिका रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper