भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य करे अधिकारी- कमिश्नर

232
Above News

शासन की योजनाओं का लाभ हर गरीब के घर तक पहुंचना चाहिए – कमिश्नर
शहडोल 03 अगस्त 2021-कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि, ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगारमूलक कार्याें का प्रभावी और परिणाममूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं। उन्होंने कहा कि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर गरीब के घर तक पहुंचना चाहिए तथा गरीब और कमजोर तबके के लोगों के जीवन में समृद्वि और खुशहाली आनी चाहिए। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्रीय अमला पंचायत राज्य अधिनियम के तहत पंचायतीय राज्य संस्थाओं में अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य करें जिससे सुदृढ भारत बनाने में योजनाएं सहायक हों। हर गरीब व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहंुचे और उनका क्रियान्वयन ऐसा हो कि, विचैलिए गरीबों का शोषण न कर पाएं जिससे उनकी गरीबी दूर हो सके। एनआरईजी योजना में ठेकेदारो का कोई रोल नही है इसे भी ध्यान में रखें।

क्षेत्रीय अमला यदि अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करें तो उसका फायदा ग्रामीण गरीबों को निश्चित ही लोगों को मिलेगा और उसके परिणाम भी परिलक्षित होंगे बस अच्छे काम करने के लिए नियत भी अच्छी होनी चाहिए शासकीय अमले के पास बुद्धि क्षमता और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है इसे अमल में लाना है। उक्त आशय के उद्गार कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में व्यक्त किए । कमिश्नर श्री शर्मा ने कहा कि अपने जीवन में अच्छे लक्ष्य तय कर मन में अच्छा कार्य करने की कोशिश करें तो वह दिन दूर नहीं कि लक्ष्य की पूर्ति और सुखद परिणाम सामने नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि जनपद का अमला अपने क्षेत्र में कुपोषण के आॅकड़े लेकर उसे मुक्त कराने उनके पालकों को एनआरईजी से काम दिलाना सुनिश्चित करें, हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ कुपोषित बच्चों के पालकों को मिलना चाहिए, वनाधिकार के पट्टे धारियों को 150 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें यह भी विशेष ध्यान दें सांझा चूल्हा कार्यक्रम के तहत नाश्ता और दोनों टाइम का भोजन अवश्य मिले।

उन्होंने कहा कि ग्राम सेवा अभियान में अक्टूबर से जल संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण व गहरीकरण का कार्य प्रारंभ होगा, जल संरचनाओं को जीवित करते हुए नर्मदा व सोन नदी के कछार की जल संरचनाओं को सुदृढ़ कर इन नदियों की आयु बढ़ाने में सहायक होंगे। कमिश्नर ने कहा कि आंकड़ो के खेल पर नहीं बल्कि परिणाम में प्रथम आने का प्रयास करें। बैठक में कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह ने कहा कि काम करने के बाद उनका प्रस्तुतीकरण ठीक ढंग से होना चाहिए, आॅगनवाड़ियों को समय पर खुलवाने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सचिव आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें इस पर भी जोर देना होगा, गर्भवती माताओं के पालकों को जॉब कार्ड बनाएं उनका सारा डाटा एकत्रित करें, सभी सचिवों के पास ग्राम पंचायत के निवासरत लोगों के संपूर्ण सही-सही डाटा होने चाहिए, जन्म लेने वाले बच्चे तथा मृतकों की पंजी भी संधारित होनी चाहिए जिससे संपूर्ण जानकारियों का समावेश रहे और समय पर चाहे जाने पर तत्काल जानकारी मिल सके। बैठक में पौधरोपण, हड़ताली कर्मचारियों की जानकारी, जल संरक्षण एवं शुद्धिकरण के कार्य, स्वास्थ्य कुपोषण, आयुष्मान कार्ड, वैक्सीनेशन सहित अन्य कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह, सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, बुढार श्री प्रशांत कुमार झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper