भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई

219
Above News


शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने स्वाधीनता दिवस के 75वें अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर जिलेवासियों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए देश, प्रदेश जिले की खुशहाली और उन्नति की कामना की है।
कलेक्टर डॉ० सिंह ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस युवाओं के लिए स्वाधीनता के गौरव को महसूस करने का दिन है। उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को कृतज्ञता के साथ याद करने का दिन है, जिन्होंने हमें आज़ादी दिलाने के लिए संघर्ष, त्याग और बलिदान के महान आदर्श प्रस्तुत किए। उनके बलिदान के बल पर ही हम सब आज एक स्वाधीन देश के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि आधुनिक भारत का निर्माण हमारे स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों की नींव पर ही हो रहा है। अमर-सेनानियों के बलिदान और त्याग के बल पर हमें यह पुनीत दिन देखने का अवसर मिला है। उनका पुण्य स्मरण करना हम सबका नैतिक कर्त्तव्य है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper