MP//Rewa – कलश यात्रा और बैठकी के साथ कैथा में प्रारंभ हुई भागवत महायज्ञ // सैकड़ों वर्ष प्राचीन है परम्परा, सार्वजनिक सहयोग से होता आया है आयोजन// सात दिनों तक होगा आयोजन, 17 सितम्बर को हवन भंडारे के साथ होगा समापन//
यज्ञों की पावन स्थली कैथा हनुमान मन्दिर प्रांगण में मानसून सीजन में आयोजित होने वाली परंपरागत श्रीमद भागवत कथा महायज्ञ 2021 का आयोजन दिनांक 10 सितम्बर को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ.
कलश यात्रा में कोविड नियमों का पालन करते हुए ग्राम कैथा, सोरहवा, बडोखर, हिनौती, इटहा, अकलसी, मिसिरा, अमिलिया आदि ग्रामों से भक्त श्रद्धालु सम्मिलित हुए.
कार्यक्रम में कथा प्रवचन का कार्य आचार्य डॉक्टर गौरीशंकर शुक्ला जी द्वारा किया जा रहा है. डॉक्टर श्री गौरीशंकर शुक्ला दुर्वासा आश्रम इलाहाबाद में प्रधानाचार्य के पद पर हैं. डॉक्टर गौरीशंकर शुक्ला ज्योतिष शास्त्र के ज्ञाता माने जाते हैं.
इस कार्यक्रम के विषय में एक नजर
जय हनुमान मंदिर प्रांगण कैथा में आयोजित होने वाली श्रीमद भागवत कथा का इतिहास काफी पुराना है जहां मानसून सीजन में श्रावण के पवित्र महीने और उसके आसपास त्यौहार के समय भागवत कथा का वार्षिक आयोजन होता आ रहा है. भागवत के इस आयोजन में ग्राम क्षेत्र के सभी वर्ग समूह के लोगों का सहयोग रहता है. कार्यक्रम के अंत में हवन-भंडारे का आयोजन होता है. इस वर्ष के आयोजन में कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष कार्यक्रम 10 सितम्बर से लेकर 17 सितम्बर तक आयोजित होगा. हवन और भंडारे का आयोजन 17 सितम्बर शुक्रवार के दिन किया जा रहा है. इस वर्ष का कार्यक्रम श्री गणेश जी को समर्पित होगा क्योंकि कार्यक्रम का आयोजन गणेश चतुर्थी से प्रारंभ किया जा रहा है.
कलश यात्रा में ये लोग रहे सम्मिलित
कलश यात्रा का आयोजन हनुमान मंदिर प्रांगण से लगभग 4 बजे सायं प्रारंभ हुआ जो ग्राम क्षेत्र के भ्रमण के साथ केवट बस्ती, पाण्डेय बस्ती, पटेल टोला से होते हुए भैयालाल पाण्डेय पाण्डेय टोला में स्थित शिव मंदिर से होते हुए, प्राचीन शारदा देवी मंदिर शुक्ला टोला में एक कलश की स्थापना के साथ पुनः पटेल टोला कैथा में बुद्धसेन पटेल के घर के पास स्थित श्रीदुर्गा देवी मंदिर में पुनः पूजा अर्चना के साथ होते हुए वापस हनुमान मंदिर प्रांगण कैथा में सभी कलश की स्थापना की गयी.
कलश यात्रा में सम्मिलित भक्त श्रधालुओं में – सिद्ध्मुनी द्विवेदी, संपूर्णानंद द्विवेदी, मुनेन्द्र सिंह, नन्दलाल केवट, अरुणेन्द्र पटेल, हरिश्चंद्र केवट, सुरेश लोनिया, लाल-बहादुर पटेल, भद्रिका द्विवेदी, गोकुल केवट, संतोष केवट, शैलेन्द्र पटेल, रोहित गौतम, शिवम् पटेल, रज्जन पटेल, राजबहोर पटेल, बृजभान केवट, दंगल सिंह, तेजबहादुर सिंह, संते सिंह, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र लोनिया, संजय लोनिया आदि सम्मिलित हुए.


Subscribe to my channel
Comments are closed.