कलेक्टर ने किया सभी व्यक्तियों की वैक्शीनेशन महाअभियान में सहयोग एवं सहभागिता की अपील
कोविड का दोनो डोज जिन्दगी का सुरक्षा कवच, कोविड अनुकूल व्यवहार भी आवश्यक-कलेक्टर

ब्यूरो शहडोल-कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड का दोनो टीका जिन्दगी का सुरक्षा कवच एवं कोविड अनूकूल व्यवहार का पालन भी आवश्यक है। जिले में कोविड वैक्शीनेशन का महाअभियान 24 नवबंर 2021 को आयोजित किया जा रहा है। इस महाअभियान में सभी अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सेवी संस्था, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्यों, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया, कोरोना वॉलिटियर, धर्मगुरूओं, आम नागरिकों से अपील किया है कि इस पुनीत कार्य में अपना बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान करें। कलेक्टर ने कहा कि अभी तक जिले में लगभग 07 लाख 33 हजार लोगो कोविड का प्रथम टीका तथा 04 लाख 95 हजार लोगो कोविड का दोनो टीका लग चुका है। 24 नवबंर को आयोजित होने वाले महाअभियान में सभी सक्रिय सहभागिता निभाकर एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दें। वृद्धजन एवं दिव्यांग जो हम तक नही पहॅुच पाते, उनका टीकाकरण कराएं। खेत खलिहानों एवं ईटा भट्टा, निर्माण स्थलों में काम करने वाले मजदूरों का भी टीकाकरण किया जाएं। आपका सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता से किए गए कार्य जिले को कोरोना महामारी के संक्रमण से निजात दिला सकता है, इसलिए सभी सहयोग अपेक्षित है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.