भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खुशियों की दास्तां-1
कलेक्टर ने “नेकी का दीवार” का फीता काटकर पुनः किया शुभारंभ

280
Above News

ब्यूरो शहडोल-कलेक्ट्रेट कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में आने वाले दूरदराज के ग्रामीणों एवं जरूरतमंदों को उनके जरूरत का सामान मुहैया कराने के उद्देश्य से आनंदम कार्यक्रम के अंतर्गत “नेकी की दीवार” कार्यक्रम शुरू किया गया था, जो कोरोना महामारी के संक्रमण काल में रोक दी गई थी। आज पुनः जरूरतमंदो को उनकी जरूरत का समान देने के उद्देश्य से नेकी की दीवार कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने किया।

इस दौरान कलेक्टर ने नेकी की दीवार में रखे सामग्रियों का अवलोकन भी किया और प्रदाय की जाने वाली जरूरत की सामग्रियों के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर को सचिव जिला लेडीज अधिकारी क्लब शहडोल श्रीमती शकुंतला सिंह ने अवगत कराया कि जरूरतमंदों के लिए इस “नेकी की दीवार” कार्यक्रम में कंबल, स्वेटर, बर्तन, चप्पल, लाल चना, गुड़, बच्चों के खिलौने, बच्चों के कपड़े, लेडीजो के लिए कुर्ता- सलवार एवं साड़ियां तथा अन्य आवश्यक सामग्रियां जरूरतमंदों को देने के लिए रखी गई है। कलेक्टर श्रीमती वैद्य ने जरूरतमंदों को उनके जरूरत की सामग्री प्रदान की। दूर दराज से आएं हुए जरूरतमंद अपने आवश्यता की सामग्री पाकर कलेक्टर एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि “नेकी की दीवार” कार्यक्रम को पुनः शुरू करने से जरूरतमंदो को वह सामग्री निःशुल्क प्राप्त हो जाती है, जिसको वह नही खरीद सकते है। जिला प्रशासन का यह प्रयास सराहनीय है। आशय है कि आगे भी यह कार्यक्रम इसी प्रकार चलता रहेगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper