भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दिव्यांग बच्चों ने रंगोली के माध्यम से लोगों को बताया मतदान का महत्व, विधायक ने की सराहना

265
Above News

शहडोल–जिले में विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने लोगों को मतदान करने व अपने मत का उपयोग का महत्व रंगोली बनाकर और ड्राइंग के माध्यम से बताया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना विधायक जयसिंह नगर सहित अन्य अधिकारियों ने की और उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किया।
इस अवसर पर विधायक जयसिंह नगर श्री जय सिंह मरावी, जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, एडीजे श्री अनूप त्रिपाठी, सहायक संचालक मत्स्य श्री शिवेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी व काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper