जिला व्यापारी संघ शहडोल की 10 को श्रद्धांजलि सभा श्रद्धांजलि हेतु बजार बंद

शहडोल:-जिला व्यापारी संघ शहडोल द्वारा तमिलनाडु के कुन्नूर में हैलीकॉप्टर दुर्घटना पर सी.डी.एस विपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि समर्पित करने हेतु बजार बंद का आवाहन किया है एवं आज सोहागपुर गढी में श्रद्धांजलि सभा रखी है व्यपारी बंधूओं निम्न लिखित अनुसार अपील व आयोजन की बात रखी है:- विनम्र श्रद्धांजली
“बाजार बंद” विनम्र अपील”बाजार बंद”
10 दिसंबर दिन शुक्रवार को बाजार बंद
प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
“” श्रद्धांजलि सभा “”
स्थान- गांधी चौक , प्रातः 11:00 बजे निवेदक- जिला व्यापारी संघ शहडोल (म. प्र.)
जिला व्यापारी संघ शहडोल की विनम्र अपील
कल दिनांक 10 दिसम्बर 2021 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक समस्त व्यापारी बंधु अपने अपने “प्रतिष्ठान बंद” रख कर भारत माता के लाडले, शहडोल सोहागपुर गढ़ी के कुँअर स्व. मृगेंद्र सिंह जी के दामाद देश के प्रथम सी.डी.एस. श्री विपिन रावत जी और उनकी पत्नी विन्ध्य वसुन्धरा की यशस्वी बेटी श्रीमती मधुलिका सिंह रावत जी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई शहादत को नमन करे एवं प्रातः 11 बजे गांधी चौक पहुँचकर ” श्रद्धांजलि सभा ” में श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।
हृदय विदारक इस घटना के समाचार ने विन्ध्य को ही नहीं पूरे देश को झकझोर दिया है।
जिला व्यापारी संघ शहडोल जिले के समस्त व्यापारी बंधुओं की ओर से ईश्वर से प्रार्थना करता है की दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों मे स्थान देवें मोक्ष एवं शांति प्रदान करे तथा शोकाकुल परिवार को इस वज्राघात सहन करने की शक्ति प्रदान करे । देश सेवा में अपना अहम योगदान देने वाले शहडोल सोहागपुर गढ़ी के बेटी दामाद CDS शहीद विपिन रावत जी को सत सत नमन।
नोट- आज दिनांक 9 दिसंबर को शाम 5.30 बजे सोहागपुर गढ़ी में सोहागपुर व्यापारी संघ द्वारा श्रद्धांजलि सभा रखी गयी है।
“विनम्र श्रद्धांजली” निवेदक:-
अध्यक्ष- लक्ष्मण गुप्ता
महामंत्री- प्रकाश ओचानी
कोषाध्यक्ष- ऋतुराज गुप्ता
जिला व्यापारी संघ शहडोल (म. प्र.) के
समस्त संघों, कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं समस्त व्यापारियों की ओर से दिवंगत आत्माओं को अपनी
भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित करता है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.