स्टैंडिंग कमेटी की बैठक 12 दिसंबर को
शहडोल-अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने जानकारी दी है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021-22 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में 12 दिसम्बर 2021 को अपरान्हन 2ः00 बजे से स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर,ब्यौहारी, जैतपुर, जयसिंहनगर, रिटर्निंग ऑफीसर, जिला पंचायत जनपद पंचायत समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त दल के जिला अध्यक्ष अथवा उनके प्रतिनिधि को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.