भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने लोगों को वितरित किए कंबल, खुले में सो रहे व्यक्तियों को भिजवाया रेन बसेरा

चौपाटी पर गंदगी पाए जाने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाने के दिए निर्देश

301
Above News

शहडोल – कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज देर रात्रि जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, राजेंद्र टॉकीज सहित अन्य स्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए बेसहारा असहाय लोगो को ठंड से बचने हेतु कंबल वितरित किया तथा खुले में सो रहे व्यक्तियों को रेन बसेरा भिजवाया तथा लोगों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चौपाटी के पास व्याप्त गंदगी को देखकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक दुकानों पर 500-500 रुपए की जुर्माने की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी, श्री धनंजय सिंह सहित अन्य नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper