सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में जिला पंचायत का उत्कृष्ट स्थान

शहडोल-मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल के प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कराए जाने पर सराहना व इस कार्य हेतु प्रशंसा की व जिला पंचायत शहडोल ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत ने भी जिला पंचायत शहडोल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।
Subscribe to my channel
Comments are closed.