भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कमिश्नर से ग्राम कोइलहा के सुरेश यादव ने गांव में बिजली लगवाने की रखी मांग

291
Above News

शहडोल-कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने आज शाम शहडोल जिले के तहसील बुढार से 15 कि.मी. दूर प्रचीन ऐतिहासिक लखवरिया धाम का भ्रमण के दौरान ग्राम कोइलहा के श्री सुरेश यादव ने बताया कि यहां से 10 कि.मी. दूर मेरे गांव में आज तक बिजली नही पहुंच पाई है जिससे ग्रामीणों को अधेंरे में रहना पड़ रहा है इसी के साथ ही गांव के बच्चों की पढ़ाई एवं संचार सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ रहा है। इस पर कमिश्नर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर व्यवस्थाएं बनाए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम, समाजसेवी सहित अन्य समाजसेवी, ग्रामीणजन उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper