भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नर्मदा जन्मोत्सव के अवसर पर माँ नर्मदा के पूजन-अर्चन पश्चात कन्या पूजन एवं भोज का हुआ आयोजन

239
Above News

शहडोल-नर्मदा जन्मोत्सव 2022 के तहत पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर में माँ नर्मदा जन्मोत्सव पूजा-अर्चना की गई। जिसमें विधायक श्री फुंदेलाल सिंह मार्को, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षल पंचोली, सहित जनप्रतिनिधि गण, साधु संत, पुजारी व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। तत्पश्चात कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 351कन्याओं का पूजन किया गया।

कन्या पूजन के पश्‍चात कन्या भोज भी कराया गया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों श्रद्धालु भक्तों ने कन्याओं को भोजन परोसा। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली, पूर्व विधायक श्री सुदामा सिंह, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के प्रशासनिक समिति के प्रधान श्री हीरा सिंह श्याम, सदस्य श्री संतोष पांडे, श्री राम गोपाल द्विवेदी ने कन्या भोज के उपरांत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत पाठन सामग्री एवं नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper