शहडोल : फिर हुआ भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक में सीधी भिडंत, मौत

जमुना मिश्रा (6260843976) शहडोल । जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरुई बड़ी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। ट्रक और बुलेरो में सीधी भिडंत होने से चालक की मौत हो गई है। यह हादसा जयसिंहनगर से मानपुर मार्ग पर हादसा हुआ है। इस हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि ट्रक मानपुर से जयसिंहनगर की ओर आ रहा था और बोलेरो छत्तीसगढ़ से मानपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान गिरूई बड़ी गांव के पास दोनों में जोरदार भिडंत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो और ट्रक का सामने का हिस्सा एक दूसरे के ऊपर जा चढ़ा। हादसे के बाद बोलेरो चालक के शव को निकलने के लिए जेसीबी का सहारा लिया जा रहा है। मौके पर जयसिंहनगर पुलिस मौजूद है। ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य जारी है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.