बेबाक शक्ति न्यूज :- अध्यक्ष, महिला वित्त विकास निगम 16 अक्टूबर तक शहडोल जिले के प्रवास पर !

शहडोल 11 अक्टूबर 2022- मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम भोपाल कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष महिला विता विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा 11 अक्टूबर 2022 को रात्रि 9ः30 बजे भोपाल से शहडोल जिले के लिए प्रस्थान करेगी, 12 अक्टूबर को जिला शहडोल आगमन, 13 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे ऑगनवाडी केन्द्रों का निरीक्षण एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होगी। अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम 14 अक्टूबर को स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होगी, 15 अक्टूबर को प्रातः11 बजे आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह का भ्रमण एवं महिलाओं से चर्चा एवं 16 अक्टूबर 2022 को स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.