भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ की बैठक संपन्न

277
Above News

सुभाष जयसवाल की रिपोर्ट

शहडोल:-जिले मुख्यारलय से लगे ग्राम कोटमा में राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ जिला शहडोल की बैठक खेर, बाबा प्रांगण मैं रखा गया जहां शहडोल जिले के नवनिवार्चित शहडोल नगरपालिका अध्यक्ष घनश्यामदास जायसवाल का सम्माहन समारोह संपन्नव हुआ जिसमें की जयसवाल समाज के लोग उपस्थित रहे। श्री घनश्यामदास जी ने इस समारोह में बताया की किस प्रकार उन्हों ने इस नगरपालिका चुनाव में जीत हासिल की और उन्होंने यह भी कहा की वह अपने जिले के विकास के लिये कहीं कोई कसर नहीं छोंडूगा और आने वाली पीढी कहेगी कि कोई अध्य‍क्ष रहा जिसने शहडोल के विकास में किसी प्रकार की कसर नहीं छोडी है। और अंत में उन्हों्ने एक बात कही कि, समर में घाव खाता जो नाम उसी का होता है,छिपा उस वेदना में भी मधुर वर्दान होता है सृजन में झेलता जो चोट छेनी की हथैडी की वही पासाण मंदिर में भगवान होता है।। राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ की इस बैठक में उपस्थित रहे राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के युवा अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल, एंव रमेश जायसवाल ग्राम कोटमा के उपसरपंच श्री शिवकुमार जायसवाल मिडिया प्रभारी अजय जायसवाल, दिनेश जायसवाल सतीश जायसवाल प्रभात जायसवाल गोकुल जायसवाल अंकुर जयसवाल प्रेम जयसवाल, बालमुकुंद जयसवाल,एंव सभी जायसवाल समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper