पति ही निकला पत्नि का हत्यारा, कुल्हाडी से की थी निर्मम हत्या, सिर एवं धड़ को काटकर जमीन में गाड़ा

शहडोल। थाना देवलोंद के ग्राम हथडगरा में महिला की दो हिस्सों में मिली लाश के प्रकरण में पुलिस थाना देवलोंद द्वारा श्रीमती प्रतिमा मैथ्यू प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी ब्यौहारी रवि प्रकाश कोल के निर्देशन में कार्य करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर आरोपी को करेली से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
भाई ने थाने में बड़े भाई-भाभी की गुमशुदगी की दर्ज कराई रिपोर्ट
13 नवम्बर 2022 को फरियादी संतोष पटेल पिता स्व. मुन्नालाल पटेल उम्र 35 साल निवासी ग्राम करोंदिया थाना देवलोंद द्वारा थाना आकर सूचना लेख कराई कि उसका बड़ा भाई राम किशोर पटेल अपनी पत्नी सरस्वती उर्फ विभा पटेल के साथ 12 नवम्बर 2022 को सुबह 10.00 बजे कुल्हाडी लेकर जंगल में लकड़ी काटने गया था, जो कि दोनों भाई एवं भाभी वापस नहीं आये है। प्राप्त सूचना पर से थाना देवलोंद जिला शहडोल में गुम इंसान क्रमांक 43/22 एवं 44/22 पंजीबद्ध कर गंभीरता से विवेचना की जा रही थी।
थाना देवलोंद के ग्राम हथडगरा में हुई महिला की निर्मम हत्या का पदार्फाश
इस मामले में निरीक्षक थाना प्रभारी देवलोंद कलीराम परते, सायबर सेल प्रभारी सउनिक्ष(अ) अमित दीक्षित, सउनि शिव नारायण प्रजापति आरक्षक विनोद तिवारी, धीरेन्द्र भदौरिया एवं अजय वर्मा की पुलिस टीम को विवेचना के दौरान 15 नवम्बर 2022 को फरियादी द्वारा बताया गया कि ग्राम हथडगरा में उसकी भाभी सरस्वती उर्फ विभा पटेल उम्र 37 साल द्वारा 12 नवम्बर 2022 को पहने हुए स्वेटर एवं साड़ी पड़ी हुई है, जिसके पास में एक स्थान में जमीन में सिर कटा हुआ गड़ा हुआ है एवं उसके दक्षिण दिशा में लगभग 12 फीट दूर 2 फीट गहरे जमीन में सिर को गाड़ा हुआ है।
प्राप्त सूचना पर पुलिस थाना देवलोंद द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 262/22 धारा 302, 201 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा तत्काल ही आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था।
निर्मम हत्या के बाद से पति था लापता
37 वर्षीय दो बच्चों की माॅं की निर्मम एवं दो हिस्सों में लाश प्राप्त होने की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु निदेर्शित किया गया था। प्रकरण में आये भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया महिला की हत्या उसके पति राम किशोर पटेल उम्र 40 साल निवासी कुदरी टोला ग्राम करोंदिया थाना देवलोंद द्वारा कारित किया जाना पाया जाने से उसकी पतारसी की जा रही थी, जो कि हत्या के बाद से ही सकूनत से फरार हो गया था।

हत्यारा पति ग्राम से करेली से पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रकरण की गंभीरता को दृृष्टिगत रखते हुए आरोपी राम किशोर पटेल की तलाश की जा रही थी, जिसे तकनीकी आधार पर ग्राम करेली जिला निवाड़ी से हिरासत में लिया जाकर पूछताछ किये जाने पर उसके द्वारा पत्नी के चरित्र को संदेह करने के कारणों का खुलासा करते हुए जंगल ले जाकर कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करना एवं सकूनत से फरार होना स्वीकार किया गया है, जिसमें पुलिस थाना देवलोंद द्वारा वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.