एक मां ने कलंकित किया मां शब्द को, कचरे के ढेर में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

शहडोल गर्ल्स हॉस्टल के पीछे कचरे के ढेर में मिला नवजात का शव
शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल में मां की ममता शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गर्ल्स हॉस्टल के पीछे कचरे के ढेर में नवजात का शव मिला है। जिससे हड़कंप मच हुआ है। मामले की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला पूरा मामला शहडोल कोतवाली क्षेत्र के पांडव नगर का है। यहां स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के पीछे रविवार दोपहर कचरे के ढेर में कपड़े में लिपटे एक नवजात को देखा गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
मां इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है ?
इस घटना से हर कोई हैरान है कि कोई मां इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है। लोग ये कयास लगा रहे बिन ब्याही माँ ने अपने कलंक को छिपाने के लिए अपने जिगर के टुकड़े को मरने के लिए फेंका होगा। जिससे उसकी मौत ठंड में पड़े होने के कारण हो गई। नवजात का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में कोतवाली प्राभारी संजय जायसवाल का कहना है कि पांडव नगर स्थित कस्तूरबा गांधी छात्रावास के पीछे एक नवजात के शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम के मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.