शहडोल न्यूज:- धान उपार्जन 16 जनवरी तक, अब तक 1047056 किंवटल किया विक्रय!

शहडोल 28 दिसंबर 2022- जिला आपूर्ति नियंत्रक ने जानकारी दी है कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए जिले में 51 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये है। धान उपार्जन दिनांक 28.11.2022 से 16.01.2023 किया जायेगा। इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल है। पंजीकृत किसानों का समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिए किसान की सुविधा के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी गई है। किसान की फसल तैयार होने पर किसान अपनी सुविधा अनुसार अपने तहसील के किसी भी केन्द्र पर धान विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग ई-उपार्जन पोर्टल पर खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 पर जाकर स्वयं कर सकता है एवं जिस तारीख में स्टॉल बुक है उसी दिन ही किसान खरीदी केन्द्र में धान लावे पूर्व से धान खरीदी में नहीं लाये दिनांक 28.12.2022 तक 16259 किसानों द्वारा 1047056 क्विंटल विक्रय किया गया है तथा 8768 किसानों को 84.31 करोड़ की राशि खाते में जेआईटी के माध्यम से सफल भुगतान किया जा चुका है एवं शेष राशि का भुगतान प्रक्रियाधीन है और किसानों का भुगतान निरन्तर किया जा रहा है। जिन किसानों का भुगतान असफल हुआ है वे नवीन खाता खुलवाकर आधार से लिंक कराये। किसान भाईयों से अनुरोध है कि अपनी धान को साफ-सुथरा कराकर एवं सुखाकर अच्छी मानक की धान ही उपार्जन केन्द्रों पर स्लॉट बुकिंग वाले दिनांक में लाये ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की केन्द्र पर असुविधा न हो और उनकी धान का समर्थन मूल्य पर नियमानुसार खरीदी हो सके ।
Subscribe to my channel
Comments are closed.