भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सतना न्यूज:- जसो थाना क्षेत्र दशहरा के दिन रहिकवारा ग्राम मे हुई हत्या का फरार एक और आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार !

285
Above News


घटना का विवरण- दिनांक 05/10/22 दिन बुधवार दशहरा को फोन से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम बरहाई मोड पर रहिकवारा में पुरानी रंजिस के चलते दिप्पू सिंह, संजीव सिंह, अनुज सिंह, गुल्ली सिंह, पुस्पेंद्र सिंह व अन्य एवं अमर सिंह, राजन सिंह ,अतुल सिंह व अन्य लोगों के बीच लाठी, डण्डा, कुल्हाड़ी के साथ लड़ाई झगड़ा कर मारपीट कर रहे है, सूचना पर तुरंत जसो पुलिस घटना स्थल रवाना हुई जहां पर मारपीट करने से दोनो पक्षों में गंभीर रूप से चोटें आईं थी, कुछ लोग घटना स्थल पर घायल पडे थे, जिनको जसो पुलिस द्वारा स्वंय उठा कर स्वंय के शासकीय वाहन से नागौद अस्पताल ले जा कर भर्ती कराया एंव मारपीट से अमर सिंह पिता स्व. उदय भान सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी भटवा रहिकवारा की मृत्यु हो गई थी, जिसका पीएम कराकर घटना की देहाती नालसी लेख कर प्रथक से रिपोर्ट दर्ज की गई, मामले के आरोपियों की लगातार पतासाजी कर दिनांक 09/10 /22 को 02 आऱोपी एंव दिनांक 17/10/22 को 02 आरोपियों एंव दिनांक 28/10/22 को आरोपी अनुज सिह उर्फ मिर्ची सिह सोलकी पिता शिवराज सिह सोंलकी निवासी रहिकवारा थाना नागौद व आज दिनांक 30/12/22 को विक्रम सिंह सोलंकी पिता शंकर सिंह सोलंकी उम्र 40 साल निवासी रहिकवारा थाना नागौद जिला सतना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

*पूर्व में पकडे गये आरोपियों के नाम पता* 1. दिप्पू सिंह उर्फ प्रमोद सिंह पिता शिवदास सिह उम्र 35 साल निवासी रहिकवारा 2. गुल्ली उर्फ राजवेन्द्र सिंह पिता शिवदास उम्र 44 साल निवासी रहिकवारा 3. संजीव सिह पिता शिवराज सिह उम्र 38 साल निवासी रहिकवारा 4. पुष्पेन्द्र सिंह पिता शिवराज सिह उम्र 47 साल निवासी रहिकवारा 5. अनुज सिह उर्फ मिर्ची सिह सोलकी पिता शिवराज सिह सोंलकी निवासी रहिकवारा थाना नागौद

आज दिनांक 30/12/22 को गिरफ्तार आरोपी – विक्रम सिंह सोलंकी पिता शंकर सिंह सोलंकी उम्र 40 साल निवासी रहिकवारा थाना नागौद जिला सतना ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper