भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एसडीओ प्रशांत कर रहे जम के भ्रष्टाचार मनरेगा में पोकलेन मशीन का कर रहे सत्यापन

303
Above News

जनपद पंचायत गोहपारू बना ठेकेदारों का गढ़ मनरेगा नियमों की उड़ रही धज्जियां

गरीब मजदूरों के मुंह का निवाला खा रहे एसडीओ और कथित ठेकेदार

तो आखिर किसकी है पोकलेन मशीन क्या पोकलेन मशीन पर होगी कार्यवाही

अखिलेश कुमार शर्मा मो. नं.-7999140850

जहां एक और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भ्रष्ट अधिकारियों कोल माफिया रेत माफिया पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही कर रहे हैं वही प्रदेश के सभी कलेक्टर कमिश्नरों को कड़े निर्देश भी जारी कर रखे हैं की भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करें पर शहडोल एक आदिवासी जिला है यहां शायद प्रदेश के मुखिया का आदेश नहीं चलता ऐसे कई मामले हैं जिसमें संबंधित अधिकारी जमकर भ्रष्टाचार कर अपनी जेब भर रहे हैं समाचार में सुर्खियां भी बनती है पर कलेक्टर और कमिश्नर शायद कुम्भकरणीय निद्रा सो रहे हैं अधिकारियों का भ्रष्टाचार शायद कलेक्टर कमिश्नर को नहीं दिखता बता दें कि पुर्व में बुठार जनपद में पदस्थ एक एसडीओ के भ्रष्टाचार की कहानी खाद्य मंत्री तक पहुंची जिस पर खाद्य मंत्री ने सक्रियता दिखाई और एक जनपद से दूसरे जनपद तबादला भी उस भ्रष्ट अधिकारी का करवाया पर अपने आदतों से बाज नहीं आने वाले अधिकारी ने दूसरे जनपद में भी जाकर भ्रष्टाचार की कहानी लिखना शुरू कर दी ताज्जुब इस बात का है की उस जनपद पंचायत के मुखिया को जानकारी होने के बाद भी ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई आखिर क्यों जनपद के मुखिया की कार्यप्रणाली पर उठ रहे प्रश्नचिन्ह।

शहडोल। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान दिन रात एक कर विकास कार्यों को गति देने  में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारी जो योजनाओं को पलीता लगाते शासन और मजदूरों की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा जैसे कार्यों में भी धांधली बाजी करने से कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं ताजा मामला जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत रामपुर का है जहां लगभग 58 लाख रुपए की लागत से बन रहे मनरेगा योजना अंतर्गत स्टॉप डेम निर्माण कार्य,  बघर्रा नाला बहेरहा का निर्माण कार्य ठेका पद्धति पर चल रहा है इतना ही नहीं उक्त निर्माण कार्य में मजदूरों का निवाला छीनते हुए तथा कथित ठेकेदार द्वारा नीव खुदाई में  पोकलेन मशीन का उपयोग कर निर्माण कार्य को जल्द निपटाने के एर फेर में लगे हुए पर मजे की बात तो यह है प्रशासनिक अमला बौना बना बैठा हुआ है हद तो तब हो गई जब उक्त निर्माण कार्य का निरीक्षण करने जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती फूलमती सिंह व जनपद सदस्य लक्ष्मण तिवारी अपने जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर में बन रहे स्टॉप डेम के निर्माण के निरीक्षण करने पहुंचे और मौके पर पोकलेन मशीन के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू के सहायक यंत्री प्रशांत लगरखा उपयंत्री कुमरे तथा विद्युत विभाग के जे.ई.प्रजापति भी मौजूद थे किसी को इस बात की तनिक भी भय नहीं था कि मजदूरों के हक का निवाला छीन रही पोकलेन मशीन इस स्थल पर क्या कर रही है और बड़ी ही दबंगई के साथ ठेकेदार व प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष को स्थल का निरीक्षण कराया मौके पर पहुंची जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने जब मजदूरों के नदारद होने की जानकारी सहायक यंत्री प्रशांत लगरखा से पूछी उन्होंने गोलमोल जवाब देकर मामले को ठंडा करने का प्रयास किया जिस पर उपाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है यदि यही हाल रह गया कुछ चिन्हित व्यक्तियों (ठेकेदारों) को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दृष्टि से आम जनमानस के बीच में क्या संदेश जाएगा और इसका असर तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को,पड़ सकता है अब देखने वाली बात यह होगी जिला पंचायत उपाध्यक्ष के दौरे के बाद निर्माण कार्य में मजदूरों को उनके हक का निवाला मिल पाता है या नहीं ।

 इनका कहना है 

आज मैं जनपद पंचायत गोहपारू अंतर्गत ग्राम रामपुर के स्टॉप डेम निर्माण कार्य, रपटा कम स्टॉप डेम निर्माण बघर्रा नाला  बहेरहा के निरीक्षण में गई थी जहां मौके पर पोकलेन मशीन पाई गई मनरेगा नियमानुसार जो पूर्णत गलत है इसके जांच की मांग हम कलेक्टर एवं कमिश्नर से करेंगे ।

   फूलवती सिंह

   जिला उपाध्यक्ष 

जिला पंचायत शहडोल

शेष अगले अंक में✍️✍️……..

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper