भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कांग्रेस महासचिव अभिषेक मिश्रा पर गीता ने लगाए गंभीर आरोप अभिषेक ने कहा मैं नहीं चाहता गीता से विवाद

6,171
Above News

शहडोल :- 4 जुलाई 2023 को नगर के स्थानीय इंडियन कॉफी हाउस में पत्रकार वार्ता का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता गीता सिंह परिहार द्वारा किया गया।
संबंधित प्रेस वार्ता में गीता सिंह परिहार द्वारा दबंग कांग्रेस नेता अभिषेक मिश्रा उर्फ नित्तू के ऊपर जमीन की रजिस्ट्री करा कब्जा न देने , सरकारी जमीन में कब्जा कर नियम विरुद्ध मैरिज गार्डन बनाने,सरकारी भूमि में कब्जे एवं तालाबों पर अवैध कब्जा कर नियम विरुद्ध तरीके से व्यवसायिक उपयोग करने का आरोप लगाया गया।

यह है विषय:-
सामाजिक कार्यकर्ता गीता सिंह परिहार द्वारा बताया गया कि भू माफिया अभिषेक मिश्रा उर्फ नित्तू द्वारा आराजी खसरा नंबर 517 1/2 की भूमि में अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उक्त भूमि नगर के पुरानी बस्ती सत्यम वीडियो के पास स्थित है।
उक्त भूमि राधा सिंह पति दिलीप सिंह निवासी बरगवां अमलाई जिला अनूपपुर द्वारा भूमाफिया अभिषेक मिश्रा से क्रय की गई थी।
जिसकी विद्वत रजिस्ट्री रजिस्ट्रार कार्यालय शहडोल से विक्रय पत्र क्रमांक एमपी 378582021ए 1558077 9 जुलाई 2021 को अभिषेक मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 29 /38 पुरानी बस्ती सत्यम वीडियो के सामने के द्वारा रजिस्ट्री कराई गई थी।
गीता सिंह द्वारा बताया गया कि क्रय करता द्वारा उक्त भूमि का नामांतरण भी करा लिया गया है।
इसके बावजूद भी अब भूमाफिया अभिषेक मिश्रा उर्फ नित्तू के द्वारा जबरन भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।
एवं उक्त भूमि का कब्जा क्रय करता को नहीं दिया जा रहा है ।
साथी उक्त भूमि में पजेशन भी नहीं मिल रहा है मांगने पर भूमाफिया द्वारा जान से मारने की धमकी व आदिवासी एक्ट में फसा देने की धमकी दी जा रही है।
जिसका खुलासा पत्रकार वार्ता में गीता सिंह परिहार द्वारा किया गया। 

फुट पाथ पर अतिक्रमण कर व तलाब भाटकर चल रहा व्यवसायिक परिसर:-
आयोजित प्रेस वार्ता में गीता सिंह परिहार द्वारा दबंग कांग्रेसी नेता अभिषेक मिश्रा पर आरोप लगाया है कि न्यू मार्केट के पीछे तथाकथित व्यक्ति के द्वारा फुट पाथ पर बेरिकेट्स लगा कब्जा किया गया है जिसका उपयोग अभिषेक मिश्रा निज स्वार्थ में कर रहा है व तालाब को भाट कर अवैध कब्जा कर लिया गया है जिस पर वह व्यवसायिक परिसर चला रहा है जिसकी तस्वीरें भी गीता सिंह द्वारा पत्रकार वार्ता में उपलब्ध करवाया गया ।
उन्होंने कहा कि क्या शहर में इतना बड़ा प्रशासनिक तका है विभिन्न पार्टियों के नेता समाज सेवी पत्रकार निकालते हैं क्या उनकी नजर इन गड़बड़ियों पर नहीं पड़ती क्या तथाकथित कांग्रेस नेता की दबंगई व दबदबा इतना बडा है कि वह अब सरेआम जमीनों पर व तालाबों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं जिसमें स्थानीय प्रशासन व जनसेवकों ने चुप्पी साध रखी है।

कट्टो से लेकर नशीले पदार्थ के व्यापार तक का कांग्रेस महासचिव पर लगा आरोप:-
आयोजित प्रेस वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता गीता सिंह परिहार द्वारा बताया गया कि शहडोल कांग्रेस महासचिव अभिषेक मिश्रा उर्फ नित्तू
के द्वारा कट्टो से लेकर नशीले पदार्थों का व्यापार भी गोपनीय तरीके से किया जाता है।
जिस पर पत्रकारों ने सवाल किया तो गीता सिंह द्वारा कहा गया कि मैं जल्द से जल्द इसके सबूत लेकर पुनः एक प्रेस वार्ता आयोजित करूंगी।

दूसरा पक्ष यह भी:-वहीं दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव अभिषेक मिश्रा नीतू ने पुलिस अधीक्षक शहडोल को लिखित शिकायत में कहा है की गीता सिंह द्वारा ब्लैकमेल कर अवैध राशि प्राप्त करने के बाद झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है गीता सिंह महिला होने का नाजायज फायदा उठाकर सार्वजनिक स्थानों पर जाकर प्रार्थी को गाली गलौज करती रहती है अभिषेक मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत पत्र में यह भी कहा है कि वह गीता सिंह के साथ कोई विवाद नहीं चाहता है अभिषेक मिश्रा ने आवेदन पत्र के माध्यम से उक्त विषय पर पुलिस अधीक्षक से उचित कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किए जाने को मांग की है

कांग्रेस पार्टी के लिए यह गंभीर प्रश्न चिन्ह:- प्रेस कांफ्रेंस के समय कांग्रेस नेत्री नीलू पाण्डेय भी उपस्थित रहीं और गीता सिंह का खुल के समर्थन भी किया ज्ञात है कि समाजसेवी गीता सिंह पूर्व में महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रह चुकीं हैं ओर अभिषेक मिश्रा उर्फ नित्तू वर्तमान कांग्रेस कमेटी के महासचिव के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं यह आरोप प्रत्यारोप कांग्रेस पार्टी के लिए गंभीर चिंता का विषय होना चाहिए। कौन सही है कौन गलत है इस बात से पर्दा तो मात्र न्याय तंत्र ही उठा सकता है। मगर वर्तमान समय में विधानसभा चुनाव भी होने है क्या इसका असर आने वाले विधानसभा सभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा यह एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है ?

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper