भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नाग पंचमी के दिन, वृहद मेला का हुआ आयोजन

506
Above News

बलिया(उत्तर प्रदेश) से वरिष्ठ संवाददाता -प्रदीप बच्चन के सांथ अखिलेश गुप्ता की खास रिपोर्ट:-
विकास खण्ड व थाना -मनियर अंतर्गत ग्राम सभा -असना एवं बहादुरा के मध्य स्थित “रामजीत बाबा” के मंदिर में स्थित पिंड पर क्षेत्र के लाखों श्रद्धालुओं ने दूध,धान का लावा इत्यादि अभिषेक किया।
नाग पंचमी के शुक्ल पक्ष के शुभ अवसर पर मनियर/सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित “राम जीत बाबा” मंदिर मे “सपहा बाबा”के पिंड पर क्षेत्र के लाखों श्रद्धालुओं ने दूध और लावा का अभिषेक किया।
इस अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया गया। जो क्षेत्र मे”पचइया मेला” के नाम से मशहूर है। इस मेले में कुस्ती दंगल का भी आयोजन किया गया।भिन्न भिन्न जिलों से आए महिला/पुरुष पहलवानों के बीच जम कर कुस्ती दंगल हुआ। विजई पहलवानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
हजारों लोगों ने कुस्ती दंगल का भरपूर आनंद उठाया:-
वहीं दूर दराज के दर्जनों गांव – चंदायर, बालूपुर, हथौज,दुरोंधा,मनियर इत्यादि के लाखों महिला/पुरुष श्रद्धालु भक्तों द्वारा,गाजे/बाजे व झांकी के साथ लाठी/डंडों का करतब दिखाते हुए जुलूस निकाल गया। और रामजीत बाबा के पिंड स्थल पर अपना पताखा (झंडा)फहराया।
क्षेत्र का मशहूर “पचइया मेला” के संदर्भ में लोगों ने, हमारे वरिष्ठ संवाददाता -प्रदीप बच्चन को बताया कि… इस मेले में छोटे/छोटे बच्चों ने झूला/चरखा इत्यादि का खूब लुफ्त उठाया। वहीं जलेबी, छोले,गोलगप्पे, के साथ, उमस भरी गर्मी के कारण नन्हें बच्चों ने आइस क्रीम का खूब मजा लेते दिखाई दिए।महिलाओं के श्रृंगार का साजो सामान का स्टाल लगने से महिलाओं की भीड़ काफी मात्रा मे देखने को मिला। मेला शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो,इसका ध्यान रखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा का चाक चौबंद,पुख्ता इंतजाम किया गया। जिसमे थाना -मनियर के थाना प्रभारी के निर्देशानुसार चप्पे/चप्पे पर, महिला/पुरुष दल/बल की तैनाती देखने को मिली।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper