भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सड़क हादसे में एक व्यक्ति सहित दो मवेशियों की मौत

228
Above News

बीएस न्यूज से अशोक कुमार झा की रिपोर्ट

गिरिडीह : बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत हरला पंचायत के ग्राम गादी मे प्रातःलगभग 4:30 बजे लालमणी महतो अपने हल और दो काडा के साथ खेत की ओर जा रहे थे की रास्ते मे एक अज्ञात ट्रक की चपेट मे आने से मौक़े पर लालमणि महतो एवं उनके दोनों मवेशी की मौक़े पर मौत हो गई। इस दुखद घटना की जानकारी पा कर ज़िला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी घटना स्थल पर पहुँच कर घटना का विवरण ली एवं पीड़ित परिवार को ढाढ़स बँधाये साथ ही पुलिस प्रशासन को आवश्यक छान बिन कर अज्ञात वाहन को ढूँढने एवं आवश्यक कार्यवाई करने का निर्देश भी दिए।साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को पीड़ित परिवार को सरकारी लाभ दिलाने का निर्देश दी। मौक़े पर युवा समाजसेवी मनीष कुमार ने कहा की आय दिन इस प्रकार की सड़क दुर्घटना देखने को मिल रही है इसपर सरकार एवं विभाग को विशेष पहल करते हुए यातायात को सुरक्षित बनने की दिशा में काम करना चाहिए। स्पीड ब्रेकर बैरिकेटिंग, स्पीडोमीटर जैसी सुविधाओं मुहैया करवाने से ही सड़क दुर्घटना पर क़ाबू पाया जा सकता है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए मनीष ने कहा की परिवार के सुख दुख मे साथ हूं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper