पुलिस और जनता के तालमेल से ही समाज का होगा उत्थान- पुलिस महानिरीक्षक राजीव रंजन

पुलिस पब्लिक समन्वय समिति द्वारा नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह के अवसर पर शांति सह सद्भावना संगोष्ठी का हुआ आयोजन
रिपोर्ट—ओंकार झा भागलपुर
भागलपुर के नाथनगर में आज पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के द्वारा नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह के अवसर पर शांति सद्भावना संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता पुलिस महानिरीक्षक राजीव रंजन थे,वहीं कार्यक्रम के दौरान कई थाने के थाना अध्यक्ष एवं दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद थे, कार्यक्रम को संचालित करने के लिए पुलिस पब्लिक समन्वय समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अबरार अंसारी ने सबों का स्वागत किया, इस कार्यक्रम का आयोजन नाथनगर नरगा के सीएमएस मध्य विद्यालय में किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था पुलिस और जनता में तालमेल बेहतर बनाना, कार्यक्रम के दौरान पुलिस और जनता के बीच कई विषयों पर वार्ता हुई, वही पुलिस महानिरीक्षक राजीव रंजन ने कहा कि भागलपुर की जनता काफी प्रबुद्ध प्रगतिशील व जागरूक जनता है मुझे इस कार्यक्रम में आकर काफी खुशी हो रही है पुलिस और जनता का तालमेल बेहतर होने से ही समाज में सुख शांति कायम होता है और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाया जा सकता है, उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता पुलिस की भरपूर मदद करें।
राजीव रंजन, पुलिस महानिरीक्षक
Subscribe to my channel
Comments are closed.