पुरानी पेंशन बहाली को भाजपा-सांसद ने लोकसभा-अध्यक्ष को भेजा पत्र

:कन्नौज से बेबाक शक्ति न्यूज संवाददाता ऋषि जैन :पुरानी पेंशन बहाली को भाजपा-सांसद ने लोकसभा-अध्यक्ष को भेजा पत्र:महिला टीचरों ने सांसद को राखी बांधकर मांगा था पुरानी पेंशन का तोहफा
कन्नौज में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 2 दिन पहले अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला टीचरों ने भाजपा सांसद कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा था और कलाई पर राखी बांधकर पुरानी पेंशन बहाली का तोहफा भी मांगा था। टीचरों और कर्मचारियों को सहयोग का भरोसा देते हुए सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है।
अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के आवाहन पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने 2 दिन पहले कन्नौज में प्रदर्शन किया था। इत्रनगरी के तिर्वा क्रासिंग चौराहे पर एकत्र होकर संगठन के सदस्यों ने मार्च निकाला और फिर पीएसएम पीजी कॉलेज के निकट स्थित सांसद के कार्यालय तक संगठन सदस्यों की भीड़ पहुंच गई थी। पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक को ज्ञापन भी सौंपा था। इस दौरान महिला टीचरों ने सांसद की कलाई पर राखी बांधी और तोहफे में उनसे पुरानी पेंशन स्कीम लागू करवाने की मांग की। भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने टीचरों और कर्मचारियों को मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा। जिसके माध्यम से पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की।
:पुरानी पेंशन बहाली को भाजपा-सांसद ने लोकसभा-अध्यक्ष को भेजा पत्र:महिला टीचरों ने सांसद को राखी बांधकर मांगा था पुरानी पेंशन का तोहफा।
कन्नौज में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 2 दिन पहले अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला टीचरों ने भाजपा सांसद कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा था और कलाई पर राखी बांधकर पुरानी पेंशन बहाली का तोहफा भी मांगा था। टीचरों और कर्मचारियों को सहयोग का भरोसा देते हुए सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है।
अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के आवाहन पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने 2 दिन पहले कन्नौज में प्रदर्शन किया था। इत्रनगरी के तिर्वा क्रासिंग चौराहे पर एकत्र होकर संगठन के सदस्यों ने मार्च निकाला और फिर पीएसएम पीजी कॉलेज के निकट स्थित सांसद के कार्यालय तक संगठन सदस्यों की भीड़ पहुंच गई थी। पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक को ज्ञापन भी सौंपा था। इस दौरान महिला टीचरों ने सांसद की कलाई पर राखी बांधी और तोहफे में उनसे पुरानी पेंशन स्कीम लागू करवाने की मांग की। भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने टीचरों और कर्मचारियों को मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा। जिसके माध्यम से पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की।
:कुछ इस तरह लिखा पत्र :
लोकसभा अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि “सादर अनुरोध है कि संलग्न ज्ञापन अटेवा पेंशन बचाओ मंच जनपद कन्नौज एवं औरैया का है। इस ज्ञापन के माध्यम से मैं आपका ध्यान पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA)-2011 में किये गये प्रावधानों की ओर आकर्षित कराना चाहता हूं। जिसके द्वारा सरकारी कार्मचारियों को उनके मूलवेतन, ग्रेड वेतन व महंगाई भत्ते के योग का 10 प्रतिशत धनराशि मासिक वेतन से कटता है, एवं 14 प्रतिशत धनराशि सरकार द्वारा जमा किये जाने का प्रावधान है। जिस जमा धनराशि को फण्ड मैनेजरों के माध्यम से शेयर बाजार में लगाया जाता है।
आप सेंसेक्स एव निफ्टी में उतार चढ़ाव से भलीभांति परिचित हैं। राष्ट्रीय पेंशन योजना द्वारा कर्मचारी को सेवाकाल के दौरान धन निकालने की अत्यन्त कठिन प्रक्रिया है तथा सेवानिवृत्ति पर भी उसे क्या रिटर्न मिलेगा यह बाजार पर निर्भर करता है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.