भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गंदगी ,मच्छर जनित बीमारियों से जूझ रहा नगर पंचायत,जिम्मेदार बजा रहे चैन की बंशी

202
Above News

नगर पंचायत सिराथू वार्ड नंबर आठ में डेंगू का प्रकोप काय

सिराथू कौशांबी।नगर पंचायत सिराथू में फागिंग एवम इंटीलर्वा का छिड़काव न होने से पिछले एक सप्ताह से वार्ड नंबर 8 में डेंगू मरीजो में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे पीड़ित कई लोग बुखार से अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। लेकिन अधिशासी अधिकारी ,चेयरमैन और सभासद को नगर वासियों की समस्याएं नही दिख रही हैं। मलेरिया के प्रकोप से पीड़ित लोगों का सभासद के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
कस्बा वार्ड नंबर 8 सिराथू नगर पंचायत में एक सप्ताह से नगर में बजबजा रही नालियों के दुर्गंध से डेंगू का प्रकोप दिनों दिन बढ़ रहा है। जिम्मेदार नगर पंचायत के ईओ और वार्ड नंबर आठ के सभासद की लापरवाही से साफ सफाई सुचारू रूप से नहीं हो रही है। नालियों में कूड़ा करकट भरा होने के कारण घरों का गंदा पानी बाहर नहीं निकल रहा है। सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन न करके गली का कूड़ा कर कट भी नालियों में झाड़ू लगाकर गिरा देते हैं। इससे दुर्गंध बढ़ रही है। वहीं गंदे पानी से मच्छरों का भी जन्म तेजी से हो रहा है। नगर के वार्ड नंबर 8 में साफ सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से न होने के कारण मच्छरों का प्रकोप लोगों में बढ़ता जा रहा है। दर्जनों लोग डेंगू के प्रकोप से निजी अस्पतालों में इलाज कर रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन को इस की भनक तक नहीं लग रही है। डेंगू मच्छर के प्रकोप से वार्ड नंबर 8 के विकास केशवानी, साक्षी केशरवानी रूबी केशरवानी आशीष केशरवानी, मन नारायण सहित कई लोग बीमार है। इससे नगर वासियो में अधिशासी अधिकारी ,चेयरमैन और वार्ड नंबर 8 के सभासद से लोग आक्रोशित है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper