भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मानसून प्रभावित इलाकों की उपायुक्तों से मांगी नुकसान की रिपोर्ट

196
Above News

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-:मानसून प्रभावित इलाकों में नुकसान की रिपोर्ट अब तीन दिन में देनी होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी उपायुक्तों को यह आदेश दिए हैं। उन्होंने तीन दिन में नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्तों को यह आदेश दिए हैं। उन्होंने आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों मेें तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उपायुक्त जिलों में क्षति का मूल्यांकन कर संबंधित क्षेत्रों को आपदा प्रभावित क्षेत्र का दर्जा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को राहत राशि के उचित वितरण के लिए एसडीएम और उपायुक्तों सहित राजस्व अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण हुई तबाही के दृष्टिगत राज्य सरकार ने एक विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है।
इसमें प्रभावितों की सहायता के लिए दस गुणा तक बढ़ा मुआवजा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में पक्के मकान को आंशिक क्षति पर 12 हजार 500 रुपए और कच्चे घर को आंशिक क्षति होने पर 10 हजार रुपए की राहत राशि दी जाती थी, लेकिन प्राकृतिक त्रासदी के कारण हुए नुकसान को देखते हुए सरकार ने इसे बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले दुकानों और ढाबों को हुए नुकसान के मुआवजे के रूप में सामान के बदले केवल 10 हजार रुपए की आंशिक आर्थिक सहायता मिलती थी, जिसे अब राज्य सरकार ने दस गुना बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया है। इसके अलावा, नए प्रावधानों के अनुसार दुधारू और भारवाहक मवेशियों की मृत्यु पर।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper