भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एक व्यक्ति को चार लोगों ने मिलकर पीटा,इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों ने किया जमकर हंगामा

253
Above News

उमरिया।नौरोजाबाद थाना परिसर में उसे वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब करीब 40 की संख्या में लोग एकत्रित हुए और अपने साथ एक डेड बॉडी लेकर आए।

मिली जानकारी के अनुसार नौरोजाबाद थाना परिसर में एक व्यक्ति की मौत के बाद शव को रखकर उसके परिजन चक्र जाम कर रहे थे। जहां लोगों ने यह बताया कि मृतक संजय सिंह को चार लोगों ने मिलकर बेरहमी से पीटा था जिसके बाद उसे इलाज के लिए हम दूर हॉस्पिटल में ले गए थे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वही परिजन इस बात की मांग पर अड़े रहे कि उन चारों व्यक्तियों को पकड़ा जाए और पकड़ कर उन्हें जेल में बंद किया जाए। क्योंकि चारों आरोपी अभी मौके से फरार चल रहे हैं इसलिए परिजनों का आक्रोश लगातार जारी है।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चारों आरोपियों के खिलाफ नौरोजाबाद थाने में पहले ही धारा 294 323 506 और 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया था जहां मृत्यु होने पर धारा 307 की बढ़ोतरी की गई थी।

जहां मृतक संजय सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया है की धारा तो कायम कर ली गई है लेकिन अभी तक उन लोगों की गिरफ्तारी नहीं की गई है जिस पर तत्काल गिरफ्तारी कर जेल भेजने की परिजन मार्ग पर अड़े हुए हैं।

वहीं जिन चार लोगों ने संजय सिंह को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा है उनके नाम देवेन्द्र सिंह, कैलाश काछी, राजेश पाल, धीरेन्द्र सिंह है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper