भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह में खुले चल रही है जगह जगह अवैध शराब की दुकने, पुलिस की मिलिगत से चल रहे अवैध ठेके ?

612
Above News

मुरैना/अम्बाह नगर में जगह जगह अभी ठेका की दुकान खुली हुई हैं पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों के नाक के नीचे अवैध शराब बिक्री की जा रही हैं एक नहीं कई जगह ऐसी है सब्जी मंडी,के पास, लेन रोड, अंबाह तलाव मंदिर के पास जहां पर स्कूल और सब्जी मंडी के पास खुलेआम शराब की बिक्री की जा रही है पुलिस को सूचना दी गई उनसे जानकारी पूछी तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तहसील क्षेत्र अम्बाह में जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते एवं भ्रष्टाचार के चलते अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा है।
पुलिस व शराब माफिया की मिलीभगत से पूरा क्षेत्र अवैध शराब की चपेट में है। युवा पीढ़ी पर बुरा असर पड़ रहा है।
ये सभी पुलिस की मिली भगत से चल रहा है शपुलिस विभाग द्वारा समय समय पर अवैध शराब बिक्री के मामले में प्रकरण पंजीबद्ध तो कर लिए जाते है लेकिन एक्शन कम लिया जाता है ग्रामीणों का मानना हैं कि जिम्मेदार अधिकारी हरकत में रहे तो अवैध शराब बिक्री का अंकुश लग सकता है। लेकिन ये सब पुलिस की मिली भगत से चल रहा है ठेकेदार गांवों में पहुंचाते हैं शराब लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा स्वयं के चार पहिया वाहन और दोपहिया वाहनों से गांव गांव अवैध शराब सप्लाई भी पुलिस प्रशासन की मिली भगत से की जाती है मनमाने दाम पर बिक रही अवैध शराब लायसेंस की आड़ में
ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से अपने नए नए ठेके खोले जा रहे है आवकारी विभाग और पुलिस विभाग दोनो की सांठगांठ से चल रहा है कारोबार अवैध शराब से युवा पीढ़ी अपराधो में भी बडोतरी हो रही है
दो दिन पहले की घटना है अंबाह में कुछ बदमाशो के द्वारा रेत पूरा के नजदीक दुकान पर शराब के लिए पैसे न देने बदमाशों ने मारपीट कर दी जिस पर दो लोगो के सिर में गंभीर चोट आई है । मारपीट को लेकर अंबाह थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई।पुलिस प्रशासन इस अवैध शराब पर कार्यवाई क्यों नहीं कर रहा यह एक प्रश्नचिन्ह है.?

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper