भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सौ शैया अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं से रोष

202
Above News

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज भाकियू किसान ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
छिबरामऊ। भाकियू किसान जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में किसानों ने विधायक अर्चना पाण्डेय को सौ शैय्या अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने छिबरामऊ और उसके आसपास के क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्देश्य से सौ शैया अस्पताल का निर्माण कराया था। कोरोना महामारी और डेंगू के भयंकर प्रकोप के दौर में इस अस्पताल ने क्षेत्र के हजारों लोगों की जान बचाई तथा यहां के लिए संजीवनी साबित हुआ था परंतु वर्तमान में अस्पताल की भव्य इमारत तो चमक रही है लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं का अंधकार छाया है। अब यह अस्पताल केवल रेफर केंद्र बनकर रह गया है। वर्तमान में डेंगू का प्रकोप चल रहा है। लेकिन अस्पताल में सीबीसी जांच की मशीन खराब है। मरीज को बाहर से जांच करवाने को कहा जाता है। डेंगू के इलाज के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं है। मौजूदा समय में अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट भी नहीं है जिस वजह से अल्ट्रासाउंड करवाने आए मरीजों को बाहर से जांच करवानी पड़ती है जिसके लिए उसे लगभग 800 रु खर्च करने पड़ते हैं।
अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन नहीं है। यहां तैनात नेत्र सर्जन डॉ मनीष तिवारी का स्थानांतरण हो गया है जिस वजह से नेत्र रोगियों को बहुत असुविधा हो रही है। या तो उनका स्थानांतरण निरस्त किया जाए या उनके स्थान की भरपाई कुशल नेत्र सर्जन की तैनाती करवा के की जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper