स्वीप के तहत पोस्टर का विमोचन

झुंझुनूं, सुरेश सैनी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरुकता अभियान जिले में जोरों पर हैं। सोमवार को जिला परिवहन कार्यालय में स्वीप के पोस्टर्स का विमोचन किया गया। जिला परिवहन अधिकारी संजीव दलाल ने बताया कि मतदान जागरुकता से संबंधित विभिन्न पोस्टर्स रोड़वेज एवं निजी बसों पर चस्पा किए गए, ताकि बसों में यात्रा करने वाले लोग मतदान के लिए जागरुक हो सकतें और आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो। इस दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, रोड़वेज बसों के ड्राईवर्स, कंडक्टर्स और निजी बस ऑपरेटर आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.