आध्यात्मिक समाजसेवी संस्था ‘सन्मार्ग’ के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

सतरंगी रंग से बनी रंग बिरंगी रंगोली से सजा सन्मार्ग पंडाल अपर जिला जज लवली जायसवाल व एआरटीओ इज्या तिवारी ने किया अवलोकन
कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
कन्नौज। सुगंध नगरी में मां भगवती की उपासना के पवित्र उत्सव नवरात्रि में भक्त देवी माता को प्रसन्न बनाने में लीन है। पूरी सुगंध नगरी में माता के जयकारों की इन दिनों गूंज है। नगर में आयोजित हो रहे भव्य दुर्गा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। पण्डालों में उत्सव का वातावरण है। दुर्गा पण्डालों में देवी मां की भव्य विशाल मूर्ति भक्तों में श्रद्धा भाव समाए हुए है। प्रत्येक शाम देवी माता की महाआरती में पूरा नगर भक्तिमय होकर माता के गुणगान कर रहे हैं। शहर के एसबीएस इण्टर कालेज के खेल मैदान में सामाजिक आध्यात्मिक समाजसेवी संस्था ‘सन्मार्ग’ के द्वारा आज रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में नहर के 16 विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिनमे गोमती देवी गर्ल्स इण्टर
कालेज, सरस्वती शिशु मन्दिर कानून गोयान, सरस्वती ज्ञान मन्दिर मकरन्द नगर, आकाश शिक्षा सदन मकरन्द नगर, केबीएस शिक्षा सदन, एमपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सेठ चन्द्र गुप्त शिक्षा निकेतन, कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, एसजीएम पब्लिक स्कूल, कन्नोज पब्लिक स्कूल, सोनी पारिया पब्लिक स्कूल, कानपुर पब्लिक स्कूल शामिल रहे छात्र-छात्राओं ने सतरंगी रंगों से विभिन्न आकृतियां उकेर कर स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा पर्यावरण को लेकर आमजन को जागरुकता का सन्देश दिया।
आज प्रतियोगिता में अपर जिला जज लवली जायसवाल एवं एआरटीओ प्रशासन इज्या तिवारी निर्णायक मंडल के रूप में सन्मार्ग संस्था के दुर्गा पांडाल में मौजूद रहीं । सन्मार्ग संस्था के सदस्य प्रविनंद शुक्ला, अमित मिश्रा, सर्वेश दुबे, प्रथम गुप्ता आदि ने उनका सन्मार्ग संस्था का
पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने एक एक कर छात्र छात्राओं के द्वारा हाथ से बनाई आकर्षक रंगोली को बारी बारी से देखा
इजराइल व हमास युद्ध में भारत के रोल को दर्शाती रंगोली रही चर्चित कन्नौज सन्मार्ग के दुर्गा पांडाल में एक रंगोली ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। वर्तमान में ट्रेंडिंग पर चल रहे इजरायल और हमास के युद्ध की सजीव रंगोली बनाकर कानपुर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। केपीएस के छात्र छात्राओं की ये वाकई कमाल की एक सोच को दर्शाता है। इस रंगोली ने सभी लोगो का मन मोह लिया। रंगोली में यूक्रेन रसिया लड़ाई और इसराइल और हमास की लड़ाई में भारत के अहम रोल को भी दर्शाया गया है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.