एनएच 552 हाईवे पर खुले आम अवैध शराब की बिक्री, किसकी साठगांठ से चल रहा है अवैध शराब का कारोबार

मुरैना से आशीष सिंह की रिपोर्टिंग
अंबाह: अगर अवैध शराब के अवैध कारोबार की जड़ के जाने के बारे में जानने की कोशिश करे तो जानकारी जानकर आप भी चौक जायेंगे। वास्तविक यह है कि शराब का अवैध धंधा ठेकेदारों का ही फंडा होता है।ठेकेदार शराब की जो दुकान ठेके पर लेता है। उस क्षेत्र में दर्जनों दुकानें चलाता है कतिपय ढाबे वाले होटल वाले गोमती वाले कई घरों से कई चाय की दुकान से कोई पान की दुकान से आदि अनेक प्रकार से शराब का अवैध कारोबार होता है।
मुरैना जिले की अंबाह तहसील के अंतर्गत आने वाले बरेह गांव में एनएच हाईवे पर तोमर रेस्टोरेंट में खुल्ले आम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। आबकारी अधिकारियों के द्वारा अनदेखी का खेल खेला जा रहा हैं
शहर सहित जिले भर में शराब का अवैध कारोबार जमकर फल फूल रहा है। लेकिन तारीफ तो इस बात की है की हाईवे तो पर खुल्ले आम शराब की बिक्री किस की रेहम और राह से चल रहा है ।
अंबाह शहर में करौली माता रोड, लेन रोड, तालाब रोड,ये जगह में खुल्ले आम शराब की बिक्री की जा रही है लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारियों को बार बार अवगत कराए जाने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अवैध रीत से शराब का कारोबार भय मुक्त होकर किया जा रहा है
आबकारी अधिकारी के संरक्षण में बढ़ रहा अवैध शराब का व्यवसाय
जिला आबकारी अधिकारी द्वारा जब जिले में पदस्थ हुए हैं। संभवत अवैध शराब माफियाओं पर शायद ही कोई बड़ी कार्यवाही की होगी।हां यह जरूर है कि कागजी खानापूर्ति हेतु जिला आबकारी अधिकारी द्वारा कच्ची शराब के केस, महुआ से बनी शराब आदि के केस बना कर इतिश्री कर ली जाती है। आबकारी विभाग द्वारा जिले में जहाँ जहाँ इस तरह की केस बनाए भी गए हो जो मात्र खानापूर्ति कर इतिश्री की गई। जबकि जिले में वह शहर में आसपास के क्षेत्र में दर्जनों दुकानों पर अवैध शराब का परिवहन बिक्री खुलेआम हो रहा। जिसकी जानकारी आबकारी अधिकारी को होने के बाद भी कोई कार्यवाही ना होना। इस ओर संकेत करता है कि सारा अवैध शराब का कारोबार आबकारी अधिकारी के संरक्षण में ही फल-फूल रहा है। आबकारी अधिकारी के गैर जिम्मेदाराना रवैया के व कार्य शैली ने जिले में अवैध शराब का कारोबार बढ रहा है। आज जिले में कहीं पर किसी भी बच्चे से पूछ लिया जाए शराब कहां मिलता है तो आसानी से उस स्थान का पता बता देगा। इस तरह इस आबकारी अधिकारी के कार्यकाल में जिले में अवैध शराब के मामले तेजी से विकास किया है।
इनका कहना है।
जहां जहां अवैध शराब की बिक्री की जा रही है हम उस पर कार्यवाई करेगें।
एसडीओपी रवि भदोरिया
Subscribe to my channel
Comments are closed.