भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आदिवासीयों की शराब पर छापा,शराब ठेकेदार की पैकरी पे रहम,बुढार आबकारी की कार्यवाही निराली

209
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल।आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले के बुढार क्षेत्र में शराब ठेकेदारों ने शराब का ठेका ले रखा है और सुबह होते ही नियम विरुद्ध बाइक,चार पहिया वाहनों में शराब लोडकर ग्रामों में ग्रामीणों तक शराब पहुंचा रहे हैं। जिले के बुढ़ार वृत्त अंतर्गत देशी अंग्रेजी लायसेंसी शराब ठेकेदार के इशारे पर उनके कर्मचारियों द्वारा खुलेआम बाईक में तथा चार पहिया वाहनों में ग्राम पंचायतों में शराब बेचने वाले ग्रामीणों तक शराब पहुंचा रहे हैं। वही बुढार वृत्त में नियमविरुद्ध पैकरी संचालित है। शराब दुकान के अलावा किराना दुकानों एवं अन्य दुकानों में शराब की बिक्री की जा रही है। जिससे युवा वर्ग इसके गिरफ्त में है। बता दे कि बुढार वृत्त में चल रही शराब की अवैध पैकारी, बुढ़ार, जैतपुर और खैरहा थाना क्षेत्र में जगह-जगह बिक रही है अवैध शराब,बुढ़ार के चंनौड़ी, सरईकापा, रेलवे ब्रिज विक्रमपुर रोड, मुरलिया बाग, गिरवा, जरवाही के अलावा खैरहा थाना क्षेत्र में दामिनी गेट, राजेंद्रा कालोनी, अरझुला कालोनी, लखवारिया में बिक रही है शराब तथा जैतपुर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव में बिक रही है अवैध देशी अंग्रेजी शराब, पुलिस सहित आबकारी विभाग की ठेकेदार को मूक सहमति, कच्ची शराब में कार्रवाई कर पीठ थपथपा रहे जिम्मेदार, शराब के लत में बर्वाद हो रहे ग्रामीण युवाओं के भविष्य के साथ जुआ खेल रहे जिम्मेदार। कहने को तो जिले में आबकारी विभाग सबसे एक्टिव है और लगातार आदिवासी गरीबों के घरों में छापा मारकर कच्ची शराब की कार्यवाही कर वाहवाही लूट रही, जबकि इन आदिवसियों को सीमित मात्रा में शराब बनाने के सरकार ने छूट दे रखी है। लेकिन वही अंग्रेजी शराब ठेकेदारों द्वारा खुलेआम पैकारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शराब पहुंचाई जा रही है। तो इन पर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि शराब ठेकेदारों की यह करतूत उजागर होने के बाद बुढार वृत्त आबकारी विभाग के अधिकारी इन पर कार्यवाही कर इसे रोकने में सफल रहते है। या फिर शराब ठेकेदार की काफी चाय पी कर बुढार शराब ठेकेदार को अभयदान दे गरीब आदिवासियों के खिलाफ कार्यवाही कर अपना कोरम पूरा करेंगे ….?

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper