जल ही जीवन है, इसे बचाकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है – कमिश्नर

रघ्घुराम तालाब में कमिश्नर, कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका उपाध्यक्ष सहित जन सामान्य ने किया श्रमदान
जिले भर में चल रहा है गंगा जल संवर्धन अभियान, जन आन्दोलन बन गया है यह अभियान – कलेक्टर
स्थानीय संपादक अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल lजल ही जीवन है, जल का संरक्षण, संवर्धन तथा प्रबंधन हम सबका दायित्व है। हमें हमारे पुरखो ने जो धरोहर उपहार में दी है, हम सबको भी अपनी अगली पीढ़ी को सौंपना हमारा दायित्व है। उमरिया जिले में जन प्रतिनिधि, समाज, आम नागरिक तथा शासकीय सेवक मिलकर कलेक्टर धरणेन्द कुमार जैन की अगुवाई में अच्छा कार्य कर रहे हैं। यह विचार आयुक्त शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने जिला मुख्यालय उमरिया में रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय परिसर में रघ्घुराम तालाब में आयोजित श्रमदान के अवसर पर व्यक्त किया।
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का संचालन नगरीय निकायो एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे आयोजित किया जा रहा है । इस अभियान से स्वयं जन सामान्य जुडकर श्रमदान के कार्य मे आगें आ रहे है। यह अभियान अब जन आंदोलन बन गया है । जिसके सार्थक परिणाम भी भविष्य में देखने को मिलेंगे ।
इस अवसर पर एडीजीपी शहडोल जोन डी सी सागर, संयुक्त आयुक्त विकास मगन ंिसह कनेष, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह , अपर कलेक्टर षिवगोविंद ंिसह मरकाम, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विकास अखिलेष पांडे, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष अमृत लाल यादव, जनप्रतिनिधि दिलीप पांडे, धनुषधारी सिंह, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण अमित तिवारी, रघ्घुराम तालाब के नोडल अधिकारी एवं उप संचालक पषु चिकित्सा सेवाएं डा के के पांडे, जिला समन्वयक एन आर एल एम रविन्द्र शुक्ला, जिला समन्वयक सर्व षिक्षा अभियान सुषील मिश्रा, प्राचार्य रणविजय प्रताप ंिसह सीबी सोधियां , पैगाम फाउंडेषन की टीम, जन अभियान परिषद की टीम, राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र सहित पत्रकार उपस्थित रहे । कार्यक्रम का आभार प्रदर्षन डीपीसी सुषील मिश्रा ने किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.