भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

  शहडोल न्यूज:- शहडोल जिला के ग्राम विचारपुर में 02 भैंसों की करेंट से की गई हत्या !

238
Above News


ग्राम विचारापुर जिला शहडोल में दिनांक 16.08.24 को 02 गर्भवती भैंसों की देर रात हत्या  कर दी गई। प्रार्थी कैलाश यादव माता श्रीमति श्या मा बाई यादव की भैंस देर रात घर न आने पर उनके द्वारा रात भर अपने भैंसों की तलाश कि गई। दिनांक 17-08-24 को सुबह उन्हेंं पास के स्था्नीय व्याक्ति से पता चला कि उनकी भैंस स्थामनीय कृषक डी.के. सिंह के खेत में मृत हालत में पडी है तब वे और उनकी माता मृत भैंसों के पास पहुंचे इसी दौरान उनके मोहल्लेा में निवासरत पुलिस कर्मचारी जो पुलिस विभाग में पदस्थी हैं। उनको पता चला कि उनके पडोसी के जानवरों के साथ ऐसी घटना घटित हुई है तो सूचना मिलते ही वे घटना स्थनल पर पहुंचे एवं स्थारन का जायजा लिया जहां उन्हें  आभास हुआ कि करंट कनेक्शथन पास के ही घर में अधिया पर खेती कर रहे कृषक बाबूलाल केवट गृह जिला मिर्जापुर के घर से लिया गया है। उनके द्वारा कॉफी देर तक वहां पर उपस्थित स्थायनीय लोगों से पूछ-ताछ की गई तब कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि पिछले कुछ दिन पहले ही एक व्य क्ति की यहां पर करंट लगने के कारण मृत्युा हुई थी जिसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। इस प्रकार की यह दूसरी घटना है।
यह करंट बाबूलाल केवट ने लगाया है और सुबह से फरार भी है। इसके बाद पुलिस कर्मचारी ने बाबूलाल की पत्नीस श्रीमति अनीता केवट से बडी ही चालाकी व सूझबूझ के साथ पूछ-ताछ किया ताकि वह पुलिस अधिकारियों को सबूत जुटाने में मदद कर सके। जिस पर उसकी पत्नीा ने यह स्वीधकारा कि भूलवश यह करंट उसके पति बाबूलाल केवट ने ही लगाया था और करंट की तार को पास के तालाब में ही फेंक दिया था। पुलिस कर्मचारी द्वारा यह पूछ-ताछ मोबाईल रिकॉर्डिंग चालू करके की गई थी जिससे अपराधी की पत्नीम ने यह स्वीककार किया कि उसके पति द्वारा ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस कर्मचारी द्वारा तत्का्ल सबूत के तौर पर रिकॉर्डिंग एवं प्रार्थी कैलाश यादव एवं उसकी मां श्रीमति श्याीमा बाई यादव के साथ थाना कोतवाली पहुंचकर सारी घटना का विवरण दिया। जिस पर कोतवाली में उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा सहयोग करते हुये उनकी घटना के लिये प्रार्थी से आवेदन पत्र प्राप्तद किया एवं पोस्टर मार्टम हेतु जिला पशु चिकित्सघक अधिकारी को लेख किया।
दोपहर तक भैंसों की मृत्यु  का पंचनामा तैयार कर पुलिस अधिकारियों द्वारा यह बताया गया कि आगे की कार्यवाही पोस्ट  मार्टम रिपोर्ट प्राप्ति होने उपरांत की जावेगी। प्रार्थी कैलाश एवं उसकी माता श्यावमा बाई पुलिस प्रशासन से न्यायय का इंतजार कर रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper