भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोटेदार की मौत

304
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी) बलिया( यूपी) अंतर्गत मनियर थाना क्षेत्र के ककरघट्टा गांव के कोटेदार रंग लाल प्रसाद उम्र 60 वर्ष का निधन गंभीर बीमारी के चलते हो गया। परिजनों ने बताया कि उन्हें टाइफाइड हुआ था। दवा खाने के बाद उनकी दोनों किडनी खराब हो गई थी।उनका अंतिम संस्कार रविवार के दिन का ककरघट्टा गांव के ही सरजू नदी के तट पर हुआ। वह अपने पीछे पत्नी पार्वती देवी पुत्र धीरेंद्र प्रसाद एवं मनीष प्रसाद तथा पुत्री सोनावती को छोड़कर चल बसे। उनके सभी बच्चे बालिग हैं। मुखाग्नि बड़े पुत्र धीरेंद्र प्रसाद ने दी। रंग लाल प्रसाद क्रिकेट एवं फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी अपने जमाने के रहे थे।वह स्टार क्रिकेट क्लब में खेला करते थे। उनके निधन पर सांत्वना देने वालों का ताता लगा रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper