भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मंडल स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे छात्रों ने मारी बाजी

313
Above News

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी) बलिया(यूपी) के शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी उपलब्धियों से विद्यालय व अपनें परिवार का नाम रोशन किया हैं। बताते चलें कि 68वीं विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अन्तर्गत मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में 17 वर्षीय (जूनियर वर्ग) से लंबी कूद में विपिन कुमार भारद्वाज पुत्र हीरामन राजभर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया हैं। वहीं प्रियांशु प्रजापति पुत्र दिनेश कुमार प्रजापति ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर गंगोत्री विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया हैं। दोनों छात्रों के सफलता से गदगद विद्यालय प्रबंधन ने सोमवार को उक्त दोनों छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया तथा शील्ड व मेडल देकर दोनों छात्रों को पुरस्कृत किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन अपने अनुशासन व शिक्षा पद्धति का ईमानदारी से पालन करने के साथ ही बच्चों के जीवन में भी समाहित करने का काम करता हैं। यहीं कारण हैं कि गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राएं आएं दिन एक से बढ़कर एक उपलब्धियों को अपनें नाम करतें हुए विद्यालय व अपनें परिवार को गौरवान्वित करतें हैं। इस दौरान सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन त्रिलोकी नाथ पाण्डेय ने किया ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper