स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास का संयुक्त अभियान
0-5 वर्ष के कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच का आयोजन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुरैना एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी मोरेना के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खडियाहार और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 02 जनवरी 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मिशन स्तर पर 0-5 वर्ष के कुल 154 बच्चो की जांच करी गई जिसमे से गंभीर रूप से कुपोषित (SAM) के 30 बच्चे और मध्यम कुपोषित (MAM) के 124 बच्चों की स्वास्थ्य जांच किया गया और साथ ही समस्त बच्चो को स्तिथि अनुसार दावा का वितरण किया गया
यह विशेष अभियान 27 उपस्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया गया जिसमें ब्लाक खडियाहार के समस्त सीएचओ और महिला सुपरवाइजरों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के दौरान महिला सुपरवाइजरों द्वारा संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सहायता से चिन्हांकित कुपोषित बच्चों की सूची तैयार की गई। इन बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और उनके पोषण स्तर के आधार पर उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया गया।
डॉ धर्मेन्द्र गुप्ता – मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक – खडियाहार, ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ब्लॉक के समस्त कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करना और उन्हें आवश्यक चिकित्सा एवं पोषण सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा सामुदायिक स्तर पर इन बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए परिवारों को जागरूक किया गया।
श्री अजय प्रताप सिंह, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं अक्षिता कार्यक्रम की टीम ने कहा कि विभाग का उद्देश्य कुपोषण को समाप्त करना और हर बच्चे को स्वस्थ जीवन प्रदान करना है। इस प्रकार की गतिविधियां विभिन्न विभागों के समन्वय से आयोजित की जाती हैं, ताकि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।
इस अभियान के दौरान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सीएचओ और महिला सुपरवाइजरों ने मिलकर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.