भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

स्लीपर कोच बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, लड़की की घटना स्थल हुई मौत ,परिजनों ने लगाया चक्काजाम

191
Above News

आशीष सिंह रिपोर्टिंग

अंबाह ; अंबाह पोरसा मार्ग पर मुरैना से पोरसा की तरफ जा रहे बाइक सवार एक बहन और भाई को तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने मारी टक्कर, लड़की को टक्कर लगने से घटना स्थल पर हुई मौत , परिजनों ने शव रख घटना स्थल पर लगाया चक्काजाम 
प्राप्त जानकारी  के अनुसार 26 जनवरी की सुबह 8:35 के टाइम पोरसा क्षेत्र  के गांव हरिहर पूरा निवासी राजेश रामनरेश प्रजापति अपनी बहन करिश्मा प्रजापति के साथ मुरैना से  अपने गांव हरिहर के पूरा जा रहे थे। उसी बीच अंबाह से निकलते ही एक तेज रफ्तार स्लिपर कोच बस ने बाइक को टक्कर मारी,  जिससे लगभग 16 वर्षीय करिश्मा की  घटना स्थल पर  मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिलते ही पुलिस प्रशासन घटन स्थल पर पहुंची । घटना से गुस्साए परिजनों ने रोड पर जाम लगाया  , जाम को खुल बनने के लिए अंबाह एसडीओपी रवि भदौरिया ने परिजनों को समझकर जाम  खुलवाकर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अंबा सिविल हॉस्पिटल भेजा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper