भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का गुणवत्ता के साथ करें निराकरण- कलेक्टर

186
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सीएम हेल्पलाईन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियेां को निर्देश दिए कि अधिकारी सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें तथा समयावधि में शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से बात करें, शिकायतों को समझें तथा संतुष्टिपूर्वक निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में शिकायतों का निम्नगुणवत्ता के साथ निराकरण न हो।
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियेां को निर्दश दिए कि वे निम्म गुणवत्ता की शिकायतों को पुनः ओपन कराएं तथा उच्च गुणवत्ता के साथ शिकायतों का निराकरण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन में 50 दिवस एवं 100 दिवस से लम्बित शिकायतों के निराकरण की भी समीक्षा की तथा शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में ई-गवर्नेंस के अधिकारी ने ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी। उन्होनंे बताया कि ई-ऑफिस को ओपन करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी को ई-ऑफिस की आईडी अपने डिपार्टमेंट के माध्यम से जनरेट कराना होगा। इसके साथ ही उन्होनें ई-ऑफिस के लाभों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी ।
इसी प्रकार कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग,जल संसाधन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वित्त विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper