कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा किये गए जा रहे कार्याें की प्रगति की समीक्षा। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले में संचालित ऑगनवाड़ी केंद्रो में बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराए, ऑगनवाडी केंद्रों में आने वाले बच्चों से संवाद करे। उन्होंने कहा कि ऑगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति रहे यह सुनिश्चित करे तथा बच्चों के लिए गतिविधियां भी आयेाजित करे। कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों की स्थिति, टेक होम राशन, सांझा चूल्हा भुगतान सहित अन्य कार्याें की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री मनोज लारोकर सहित परियोजना अधिकारी उपस्थित थें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.