भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आमजनों को ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या न हो, करें समुचित प्रबंध- कमिश्नर

181
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

नगरीय निकायों में सर्वें कर अवैध कालोनियों पर करें कार्यवाही-कमिश्नर

कमिश्नर ने नगरीय प्रशासन के विकास कार्यों की समीक्षा की

– कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभाकक्ष में शहडोल संभाग के नगरीय प्रशासन के विकास कार्यांे की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में ग्रीष्म ऋतु में नागरिको को पेयजल की किसी भी स्थिति में समस्या न हो इसके लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के आसपास के जलाशयों की साफ-सफाई कराए, नालियों से राजस्व अमले के साथ अतिक्रमण भी हटाए। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय निकायों में कचरे का उठावं प्रतिदिन कराएं व आमजनो को प्रेरित करें कि गीला एवं सुखा कचरा को कचरा गाड़ी में ही डालें तथा नगरीय निकायों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के नगरीय निकायों के बाजारों को सुव्यवस्थिति करें तथा मैदानी अमले द्वारा बाजारों का निरीक्षण कराएं। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के नगरीय निकायों के हुए अवैध कालोनियां का सर्वें कर कार्यवाही करें तथा अब नये अवैध कालोनियांे का निर्माण न हो यह भी सुनिश्चित करंे। कमिश्नर ने कहा कि नगर पलिकाओं द्वारा किये जा रहे कार्य गुणवत्तायुक्त हो तथा आधे-अधूरे निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि गुणवत्ताविहीन कार्य करने वाले ठेकेदारो के विरूद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि कार्य न करने वाले ठेकेदारो को नोटिस देकर कार्य ठेका कार्य को निरस्त करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरपालिकाओं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की स्थिति पोर्टल पर भी अपलोड करें। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के नगरीय निकायों के पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। कमिश्नर ने टैक्स वसूली, कायाकल्प अभियान, संजीवनी क्लीनिक, स्वच्छ भारत मिशन के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर लक्ष्य निर्धारित के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए अधिकारियों को दिए। बैठक में डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ममता मिश्रा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल श्री अक्षत बुंदेला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी उमरिया, अनूपपुर सहित शहडोल संभाग के मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper