भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मध्य प्रदेश सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा, जनता पर महंगाई का नया हमला

192
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना – “मध्यप्रदेश सरकार का बजट महज एक छलावा है, जनता को ठगने का नया तरीका।” यह कहना कांग्रेस जिला महामंत्री एडवोकेट मुखतार अहमद सिद्दीकी का जिन्होंने राज्य सरकार के हाल ही में पेश किए गए ₹4,21,032 करोड़ के बजट पर तीखा हमला बोला है। कर्ज के दलदल में डूबी सरकार!
उन्होंने खुलासा किया कि मध्यप्रदेश सरकार पहले से ही ₹4,80,97,60,00,00,000 (480976 करोड़) के कर्ज में डूबी हुई है, और इसके बावजूद लगातार नया कर्ज लिया जा रहा है। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही सरकार ने ₹51,000 करोड़ का नया कर्ज ले लिया।

बेतहाशा कर्ज के बावजूद बजट का ढोंग
27 दिसंबर – ₹5000 करोड़
19 दिसंबर – ₹5000 करोड़
21 नवंबर – ₹5000 करोड़
03 अक्टूबर – ₹3000 करोड़
19 सितंबर – ₹5000 करोड़
22 अगस्त – ₹5000 करोड़
01 अगस्त – ₹5000 करोड़
13 फरवरी – ₹6000 करोड़

2007 में मध्यप्रदेश सरकार पर ₹52,731 करोड़ का कर्ज था, जो अब बढ़कर ₹4,80,976 करोड़ हो चुका है। इसका सीधा मतलब है कि सरकार जनता का पैसा सिर्फ अपना ऐशो-आराम और सत्ता की राजनीति चमकाने में बर्बाद कर रही है। भाजपा ने 2023 में अपने मध्य प्रदेश संकल्प पत्र 2023 में लाडली बहनों के लिए, किसानों के लिए, विद्यार्थीयों ,स्वास्थ्य सेवाओं ,शिक्षा के लिए, रोजगार के लिए एक लंबा चौड़ा संकल्प पत्र जारी किया था। लेकिन आज के बजट में उनके संकल्प पत्र अनुसार कुछ भी सम्मिलित नहीं किया गया है।

जनता की जेब काट रही है सरकार!
मुख्तार सिद्दीकी ने कहा कि “जब सरकार खुद ही कर्ज में डूबी है, तो जनता को राहत देने के बजाय महंगाई और कर बढ़ाकर उसका शोषण किया जाएगा।” सरकार ने पिछले साल करोड़ों रुपये के भूमि पूजन और विकास योजनाओं की घोषणाएं की थीं, लेकिन आज भी उन पर काम शुरू नहीं हुआ। क्या सरकार बताएगी की ये पैसे कहाँ से आएँगे। क्या बिजली, पानी , रजिस्ट्री , हाउस टैक्स का बिल या पेट्रोल/ डीज़ल पर टैक्स बढ़ाकर सरकार जनता से बसूलेगी। या फिर पंचायती राज , लोकनिर्माण विभाग या लाडली बहना और शिक्षा का बजट काट कर या कर्मचारियों के वेतन काटकर प्रदेश चलायेगी।

सतना की जनता धूल फांकने को मजबूर!
उन्होंने सतना मैहर की दुर्दशा को उजागर करते हुए कहा कि “सरकार का बजट केवल भाजपा के सांसदों और विधायकों की सुख-सुविधाओं के लिए है, आम जनता के लिए नहीं।” शहर में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं, लोग टूटी सड़कों और गड्ढों में गिर रहे हैं, लेकिन भाजपा नेता वीआईपी सुविधाओं का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।

सरकार को चेतावनी – जनता अब चुप नहीं रहेगी!
कांग्रेस नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि “जनता को गुमराह करना अब आसान नहीं होगा।” इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार से हर पैसे का हिसाब मांगेगी। “जनता का पैसा, जनता के विकास में लगना चाहिए, ना कि नेताओं के शाही खर्चों में!”जिला महामंत्री एडवोकेट मुखतार अहमद सिद्दीकी नागौद विधानसभा क्षेत्र 64

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper