भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अध्यक्ष पिछड़ा आयोग ने बालिका छात्रावास के पास पेट्रोलिंग एवं बाण्उड्रीवाल के बनाने के निर्देश दिए

303
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

अध्यक्ष, म.प्र. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण

– मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने संभागीय मुख्यालय शहडोल के पाण्डवनगर स्थित कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने बालिकाओ से संवाद किया तथा समस्याएं जानी। छात्रावासी बालिकाओं की मांग पर अध्यक्ष ने बालिका छात्रावास के पास पुलिस पेट्रोलिंग कराने एवं छत में बाण्उड्रीवाल बनवाने के निर्देष संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देष दिए कि गर्मी के मौसम में कूलर, शीतल पेयजल सहित अन्य आवष्यक व्यवस्था करें तथा पेयजल की समस्या किसी भी स्थिति में न हो यह सुनिष्चित करें। उन्होंने छात्रावास में बालिकाओं की पढाई की सुविधा बढाने हेतु वाई फाई सुविधा एवं कोचिंग की सुविधा मुहैया कराने के बात की कहीं। साथ ही मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने छात्रावास के किचेन एवं रहवासी कक्षों का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाएं दुरूस्त पाए जाने पर सराहना की। इस अवसर सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्रीमती आषा द्विवेदी, छात्रावास अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper