भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नरवाई जलाने पर जुर्माने की होगी कार्यवाही..

545
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


नरवाई न जलाने हेतु किया जा रहा लोगो को जागरूक
….
– कलेक्टर डॉ.केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रचार रथ के माध्यम से नरवाई न जलाने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है । लोगो को बताया जा रहा है कि नरवाई जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, इससे मिट्टी की उर्वरता घटती है और लाभकारी कीटाणु नष्ट होते हैं। प्रचार वाहन के माध्यम से लोगो को नरवाई प्रबंधक के उपाय जैसे किसान भाई कम्बाईन हार्वेस्टर के साथ अनिवार्य रूप से स्ट्रा मेनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) अथवा भूसा मशीन (स्ट्रा रीपर) का प्रयोग करें, जिससे नरवाई जलेगी नहीं, जीवांश खाद में बदलेगी, नरवाई के समुचित प्रबंधन हेतु किसान भाई भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा विकसित पूसा डिकम्पोजर का प्रयोग करें, नरवाई युक्त, खेत में जायद फसल बीने हेतु हेप्पी सीडर से सीधी बुआई करें अथवा रोटावेटर चलाकर सामान्य सीड ड्रिल से बुआई कर सकते हैं, नरवाई प्रबंधन में सहायक अन्य कृषि यंत्र जैसे मल्वर, रीपर कम्बाईडर, सुपर सीडर, आदि का उपयोग करनेेेेेे एवं नरवाई में आग लगाने से होने वाले नुकसान व नरवाई जलाने पर जुर्माने की कार्यवाही संबंधित अन्य जानकारिया प्रदान की जा रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper