जिला मुख्यालय में कलेक्टर एवं जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सोहागपुर ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ
– भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य शासन की कृषि से संबंधित प्रमुख योजनाओं कृषि से संबंधित किए जा रहे नवाचारों, परंपरागत कृषि तकनीकी के साथ साथ समन्वित कृषि प्रणाली, नवीनतम तथा अधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी गांव-गांव तक किसान-किसान तक पहुचाने हेतु विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ 29 मई को जिले में किया गया। यह अभियान 12 जून तक संचालित किया जाएगा।
जिला मुख्यालय की जनपद पंचायत सोहागपुर के गांव-गांव में यह जानकारी प्रदान करने हेतु कृषि संकल्प अभियान रथ को कलेक्टर परिसर में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, तथा जनपद पंचायत सोहागपुर की अध्यक्ष श्रीमती हीरावती कोल, उपाध्यक्ष श्री शक्ति सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री आरपी झारिया, कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वयक डॉ. मृगेन्द्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग का मैदानी अमला तथा किसान उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.