भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मिनी ब्राजील के नाम से विख्यात जिले के ग्राम विचारपुर की फुटबाल टीमों की मुख्यमंत्री जी ने की सराहना

219
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

फुटबाल टीमों को 10 लाख रूपए देने की घोषणा की, खिलाड़ी बच्चों की फुटबाल पर दिया ऑटोग्राफ

– प्रदेश के बच्चे खूब खेलें आगे बढ़ें, दुनिया भर में प्रदेश का नाम रोशन करंे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी जनपद मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कोल जनजातीय सम्मेलन के अवसर पर मिनी ब्राजील के नाम से विख्यात ग्राम विचारपुर के 10 फुटबाल टीमों के सदस्यों तथा कोच को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पॉडकास्ट के माध्यम से ग्राम विचार पुर की खेल प्रतिभाओं की सराहना पूरे दुनिया भर में की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने फुटबाल टीमों को 10 लाख रूपए देने की घोषणा की, खिलाड़ी बच्चों की फुटबाल पर ऑटोग्राफ भी दिया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के बच्चों की पढ़ाई तथा खेल प्रतिभाओं को निखारने में सरकार कोई कसर नहीं रखेगी। विचार पुर ग्राम के छात्र-छात्राओं की फुटबाल टीम तथा फुटबाल के प्रति उनके लगाव से मैं गदगद हूं। ये खिलाड़ी बच्चे अपने गांव तथा प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करें इन्हें मेरी शुभकानाएं है।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी सुहानी कोल, सानिया कुंडे, सपना गुप्ता, पूनम बैगा, रागनी मरावी, सहायक संचालक खेल रईस अहमद एवं कोच अजय सोंधिया को खेल सामग्री एवं फुटबाल पर ऑटोग्राफ दिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper